Blogger main Template kaise change kre - ब्लॉगर ब्लॉग की थीम कैसे बदले

ब्लॉगर (Blogspot) ब्लॉग की थीम कैसे बदले: - ब्लॉग्गिंग आज के समय में एक जरूरी चीज बन गयी है | कुछ लोग इसका फैशन के लिए प्रयोग करते है तो कुछ लोग इसका प्रयोग पैसे कमाने के लिए करते है | आज हम आपको Blogspot ब्लॉग की थीम बदलने के बारे में बतायेगे | आप अपने ब्लॉग पर कोई भी coustom थीम लगा सकते है | पर इसके लिए आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी है | सबसे पहले वो थीम select करिये जोकि मोबाइल और कंप्यूटर दोनों में ठीक से चलती हो मतलब की Responsive थीम select करिये | थीम डाउनलोड करने के लिए बहुत सारी वेबसाइट है जिनसे आप फ्री ब्लॉगर tamplate डाउनलोड कर सकते है | आइये हम आपको step by step बताते है कि ब्लॉगर की थीम कैसे बदले |

डाउनलोड Custom Tamplate  

सबसे पहले आप किसी भी वेबसाइट से थीम डाउनलोड करिये | थीम के डाउनलोड होने के बाद उसको extract करिये | थीम को extract करना बहुत जरूरी है इसके लिए आपको कोई भी सॉफ्टवेर जो आपको ठीक लगे प्रयोग कर सकते है मैं आपको WinRAR प्रयोग करने को कहूँगा क्योंकि इसका प्रयोग करना बहुत ही आसन है | अब अपनी थीम को extract करके सेव कर लीजिये |

थीम को ब्लॉग पर कैसे upload करे 

ब्लॉगर की थीम कसे बदले
ब्लॉगर template कैसे बदले 
अपने ब्लॉगर ब्लॉग पर थीम upload करने के लिए सबसे पहले अपने ब्लॉग के डैशबोर्ड पर जाइये और Template पर क्लिक करिये | ऐसा करने पर आपको उपर एक साइड में backup / Restore का बटन दिखाई देगा अब उसको खोलो | और ऐसा करने के बाद आप choose file के आप्शन पर क्लिक करिये और अपनी थीम वाले फोल्डर में जाइये जहाँ आपने थीम सेव की थी | अब उसमे से .XML वाली फाइल choose करे और upload पर क्लिक करे | ऐसा करने पर आपकी थीम बदल जाएगी | और इस प्रकार आप अपनी थीम बदले में सफलता प्राप्त कर लेते है |

Related Posts

Subscribe Our Newsletter